दरभंगा, सितम्बर 12 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। श्री राणी शक्ति सेवा समिति, गांधी चौक की ओर से आयोजित दो दिवसीय दादी जी के भादी महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार सुबह छह बजे से दादी जी के अलौकिक दर्शन व विशेष पूजा-अर्चना व जात-जरूला के लिए लंबी कतार लगी रही। दादी भक्तों ने बारी-बारी से दादी जी की विशेष पूजा-अर्चना की। दादी जी का अलौकिक श्रृंगार देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गये। दोपहर 02:30 बजे से चार सौ से अधिक महिलाओं ने मंगल पाठ किया। कोलकाता के सुप्रसिद्ध मंगल पाठ वाचक हर्षिता डिडवानिया ने मंगल पाठ कराया। दादी जी के दर्शन व भजन का आनंद लेने नगर विधायक सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी पहुंचे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भक्तिमय माहौल में रानी सती दादी भादो महोत्सव का समापन उन्होंने इस आयोजन की जमकर सराहना की। दरभंगा ग्र...