Darbhanga News: दरवाजे पर बैठी महिला से मारपीट, सोने की चेन छीनी
दरभंगा, नवम्बर 22 -- Darbhanga News: जाले। थानाक्षेत्र के पकटोला गांव में दरवाजे पर बैठी एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर गले से एक भर सोने की चेन छीन लेने का मामला सामने आया है। घटना 11 नवंबर की शाम करीब चार बजे की बताई गई है। इस संबंध में पकटोला गांव निवासी स्व. शिवचन्द्र ठाकुर की पत्नी कौशल्या देवी ने गांव के ही रामाश्रय ठाकुर, गगन ठाकुर, शशि ठाकुर, मोहन ठाकुर एवं रवि ठाकुर के विरुद्ध स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार घटना के समय वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान सभी आरोपित एकजुट होकर लाठी-डंडे से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया तथा गले से एक भर सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।इस संबंध में पूछे जाने पर जाले थानाध्यक्ष संद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.