दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज में वर्षभर के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं को-कैरिकुलर ऐक्टिविटीज में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रतिभागियों की प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए डीएमसी ऑडिटोरियम में सोमवार को भव्य कार्यक्रम हुआ। डीएमसी लिटरेरी सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वर्षभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. यूसी झा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के समारोह विद्यार्थियों की रचनात्मक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं। समारोह में डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. हरि दामोदर सिंह, डॉ. आशा मिश्रा और डॉ. गौरीशंकर झा भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देत...