Darbhanga News: दरभंगा में खुलेगा विज्ञान व नवाचार केंद्र
दरभंगा, अक्टूबर 13 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा में विज्ञान व नवाचार का केंद्र खुलेगा। केंद्र सरकार ने इसकी पहल शुरू की है। यह जानकारी सोमवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दी। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने उन्हें पत्र भेजा है। सांसद ने बताया कि इसके लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि इस पहल से दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, युवा इंजीनियरों, शोधार्थियों तथा नवाचार में रुचि रखने वाले युवाओं को नया अवसर मिलेगा।इस केंद्र की स्थापना से युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉफ्टवेयर, रोबोटिक्स, डिजिटल तकनीक और स्टार्टअप के क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.