Darbhanga News: दरभंगा में इसरो का केंद्र बनाने का रास्ता साफ
दरभंगा, अक्टूबर 10 -- Darbhanga News: दरभंगा। मिथिला को विज्ञान, नवाचार और उच्च तकनीक से जोड़ने की दिशा में पहल तेजी से आगे बढ़ रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक उच्चस्तरीय तकनीकी टीम शीघ्र दरभंगा आएगी। यह टीम संभावित स्थलों का निरीक्षण कर इसरो के केंद्र के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी करेगी। ये जानकारी शुक्रवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में इसरो के क्षमता निर्माण व जनसंपर्क कार्यालय के निदेशक ने पत्र भेजा है। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि पिछले माह बेंगलुरु दौरे के दौरान उन्होंने इसरो मुख्यालय व अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण किया था। इस क्रम में उन्होंने इसरो के शीर्ष वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर मिथिला क्षेत्र में वैज्ञानिक चेतना और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.