Darbhanga News: दरभंगा आनेवाली सभी ट्रेनों में सीटें दिसंबर तक फुल
दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: दरभंगा। आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर महानगरों से दरभंगा की ओर आने वाली किसी भी ट्रेन में दिसंबर तक आरक्षण टिकट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में परदेसियों के समक्ष सिर्फ तत्काल टिकट का ही सहारा है। इसमें भी सीटें मिल पाना मुश्किल होता है। ऐसे में पर्व पर घर आने वालों की चिंता बढ़ गई है। दरभंगा जंक्शन आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से दरभंगा आने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में 27 दिसंबर से सभी श्रेणियों में आरक्षण उपलब्ध हो सकेगा। वहीं, स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट में भी 18 दिसंबर से पहले आरक्षण की कोई गुंजाइश नहीं है। अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग दो सौ भी ऊपर चल रहा है। ऐसे में वेटिंग टिकट लेने से भी कोई फायदा नहीं है। यहां तक कि छठ पर्व स्पेशल में भी टिकट उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.