Darbhanga News: तेज रफ्तार वाहन ने पिता-पुत्री को रौंदा, मासूम की मौत
दरभंगा, सितम्बर 3 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा।कमतौल- पुपरी मुख्य सड़क पर गुरुवार को देवड़ा बंधौली स्थित बहुरी पुल के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक से जा रहे बाप-बेटी को रौंद दिया। जिससे पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी। वहीं, पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी में चल रहा है। मृतका की पहचान आराधना कुमारी के रूप में की गयी है। उसके जख्मी पिता राजेश महतो बताए जा रहे हैँ। दोनों जाले थाना के गर्री पंचायत के पौनी के रहने वाले हैं। बेंता थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची सरकारी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी। परिजन राम सकल महतो ने बताया कि राजेश महतो परदेस में मजदूरी करते हैं। पांच-छह दिनों पहले गांव लौटे थे। वे बाइक से बेटी आराधना को लेकर उसका नाम आधार कार्ड में जुड़वाने जाले स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.