दरभंगा, अगस्त 28 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर चौक के पास गत 25 अगस्त की शाम तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कमतौल वार्ड आठ निवासी रोहित कुमार (40) के रूप में हुई है। वह स्व. नागेंद्र ठाकुर के पुत्र थे। पुलिस ने गुरुवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों के अनुसार, रोहित 25 अगस्त की शाम करीब छह बजे बाइक से अपने साढ़ू के घर जा रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मपुर चौक के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने फोन कर परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रोहित को इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था...