Darbhanga News: तालाब में मिला घर से लापता किशोर का शव
दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के राढ़ गांव से गत 14 अगस्त की देर रात से लापता किशोर का शव पुलिस ने अरेर थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब से बरामद किया। शिनाख्त होने के बाद मंगलवार को डीएमसीएच में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक श्रीचंद्र ठाकुर का पुत्र आदर्श कुमार (13) बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के मामा कृष्णा ठाकुर ने बताया कि आदर्श मानसिक रूप से कमजोर था। अकेले रहने पर वह अक्सर घर से बाहर निकल जाता था। इस वजह से हमेशा उस पर नजर रखनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त की रात वो अचानक घर से निकल गया था। काफी खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी। उन्होंने बताया कि इसी बीच 17 अगस्त को अरेर थाना क्षेत्र के घोघा और एकतारा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.