Darbhanga News: तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत
दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में बुधवार को तालाब में डूबने से एक अधेर मजदूर की मौत हो गई। मृतक नगर पंचायत सिंहवाड़ा का 55 वर्षीय छोटू कहार बताया गयाहै। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने लाश को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। बताया गया है कि छोटू कहार पंजाब में धान रोपनी का काम कर अपने घर सिंहवाड़ा आया ही था। वह गांव के ही पदमौल तालाब में नहाने के लिए गया था। मृतक की पत्नी फूलो देवी जानकारी मिलते ही मूर्छित होकर आंगन में ही गिर गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: तालाब में डूबने से किसान की मौत, सुबह उपलाता मिला शव बेटी पूजा और ज्योति के साथ पुत्र मिथुन और धर्मेंद्र सहित अन्य परिजन बिलखते हुए तालाब किनारे पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.