Darbhanga News: तारडीह:साइड देने के विवाद पर पिकअप और स्कॉर्पियो चालक में मारपीट
दरभंगा, अगस्त 28 -- Darbhanga News: तारडीह। उजान गांव के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो चालक द्वारा साइड नहीं देने को लेकर पिकअप व स्कॉर्पियो चालक के बीच कहासुनी के साथ नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में स्कॉर्पियो चालक विकास सिंह घायल हो गया। उसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा था। पिकअप चालक सुशील पासवान ने बताया कि उजान के पास बीच सड़क पर गाड़ी खड़ा करके 20-25 मिनट तक बाइक सवार से बात करता रहा। जब मैंने गाड़ी साइड में लगाने को कहा तो मुझ से ही उलझ गया और कहासुनी के साथ नौबत मारपीट तक पहुंच गई। घायल स्कॉर्पियो चालक विकास सिंह खरक गांव तथा पिकअप चालक सुशील पासवान परसा गांव के रहने वाले बताये जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.