Darbhanga News: तारडीह:लंबित कांडों का करें निष्पादन
दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। पुलिस अधीक्षक दरभंगा साक्षी कुमारी ने 20 जुलाई की देर शाम सकतपुर थाना का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान लंबित कांडों से संबंधित अभिलेखो का अवलोकन करते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश अनुसंधानकों को दिया। वहीं फरार बदमाशों को एक विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने को कहा गया। अपराधी तत्वों पर हरहाल में नकेल कसने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क एवं गलियारों में भी पुलिसिंग गश्ती चुस्त-दुरूस्त दिखनी चाहिए। उन्होंने शराब तस्करों के विरुद्ध सघन छापेमारी कर कार्रवाई करने की हिदायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.