Darbhanga News: तारडीह:मोबाइल झपटकर भागने वाला धराया
दरभंगा, जुलाई 18 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। बथिया गांव के पास शुक्रवार को टेम्पो पर जा रही महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला फुलिया देवी (पति अभय मंडल) ने बताया कि टेम्पो से मझौड़ा जा रही थी कि अचानक बथिया गांव के पास बाइक पर सवार मोबाइल चोर झपटकर भागने लगा। इस दौरान वह बाइक सहित गिर गया। इतने में हल्ला करने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और मोबाइल चोर की बेहरमी से पिटाई कर दी। हालांकि कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा अथक प्रयास के बाद मोबाइल लेकर चोर को छोड़ दिया गया। पीड़िता फुलिया देवी भैरवस्थान थाना क्षेत्र के बिठ्ठो गांव की रहने वाली बतायी जाती है। वहीं मोबाइल चोर किशोर पासवान अड़रिया थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव का रहने वाला बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.