दरभंगा, अक्टूबर 11 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। नशाखुरानी गिरोह के शिकार मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी रघुवीर मंडल बेहोशी की हालत में बिदेश्वर चौक के पास शनिवार को पाया गया। बताया जाता है कि वह मुम्बई से कमाकर घर लौट रहा था कि रास्ते में उसे नशा खिलाकर छह हजार तथा कीमती सामान से भरे दो बैग लेकर बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए झंझारपुर रेफरल हॉस्पिंटल में भर्ती कराया है। लोगों ने मोबाइल फोन से इसकी सूचना उनके परिजनों को दी है। पचरुखी गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीटतारडीह। प्रखण्ड के पचरुखी गांव में शनिवार को जमीन-जायदाद को लेकर दो पक्षो के बीच हुूई मारपीट में कई लोग घायल हो गये। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। इस संबंध में दोनों पक्षों से अमरेश चौपाल एवं मांगन चौपाल ने सरप...