Darbhanga News: तारडीह:पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर होगी कार्रवाई
दरभंगा, सितम्बर 12 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। प्रखण्ड की महथौर पंचायत में राइस मिल का जेनरेटर बेचने व सरकारी ट्रैक्टर के दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ है। महथौर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामप्रसाद पोद्दार व प्रबंधक अनिल पोद्दार पर राइस मिल का जेनरेटर बेचने एवं सरकारी ट्रैक्टर को अलीनगर प्रखण्ड के ईंट भट्ठा पर चलाने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत मिलने पर जांच टीम का गठन किया गया था। बताया गया है कि जांच में ये दोनों दोषी पाये गए। इस मामले में बीडीओ प्रीति कुमारी ने प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी को जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर पैक्स अध्यक्ष रामप्रसाद पोद्दार व प्रबंधक अनिल पोद्दार के विरुद्ध एक सप्ताह के अन्दर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। हालांकि अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है。 यह भी पढ़ें- Purnia News: योजना आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.