Darbhanga News: तारडीह:नशे की हालत में दो गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। सकतपुर थाने की पुलिस ने गत 27 जुलाई की रात नशे की हालत में महिया गांव के पास हंगामा करने के दौरान मो. मुश्ताक एवं लक्ष्मण यादव को धर दबोचा। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मो. मुश्ताक कुर्सो एवं लक्ष्मण यादव राजाखरवार गांव के रहने वाले हैं। दोनों महिया गांव में शराब पीकर हंगामा करते हुए धराये हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच करने पर नशे में होने की पुष्टि हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.