दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। भेलवा गांव निवासी दिनेश कामती की पुत्र (28) वर्षीय राहुल कामती की मौत गत 9 जून की रात चार पहिए की चपेट में आने से हो गयी। युवक के पिता दिनेश कामती ने बताया कि दिल्ली बदरपुर में रहकर एक प्राईवेट फैक्टरी में पिछले 5-6 वर्षो से काम करता आ रहा था। गत नौ जून की रात्रि काम करके अपने रूम पर साइकिल से वापस आ ही रहा था कि अचानक अनियंत्रित चार पहिए ने पीछे से ठोकर मार कर चलते बना। इलाज के लिए हांस्पीटल ले ही जा रहा था कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...