दरभंगा, जुलाई 26 -- Darbhanga News: बंचन राम,तारडीह। सकतपुर थाना के कैथवार कमला नदी तटबंध पर गत 25 जुलाई की देर रात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि रात 11:30 बजे सूचना मिली कि कैथवार कमला नदी तटबंध पर एक व्यक्ति को वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है और चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...