Darbhanga News: तारडीह:डाक पार्सल वैन से शराब की बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज फरार
दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: बेचन राम,तारडीह। सकतपुर थाने की पुलिस ने गत 27 सितम्बर की रात गुप्त सूचना के आधार पर उजान छिनमस्तिका के पास पिकअप डाक पार्सल वैन पर लदी 860 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह गश्त लगा दी थी। जैसे ही पिकअप डाक पार्सल वैन छिनमस्तिका झाड़ियों के पास पहुंची, उसे चारों ओर से घेर लिया गया। गाड़ी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पार्सल वैन में तलाशी के दौरान 860 लीटर विदेशी शराब बरामद हूई। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गाड़ी मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.