Darbhanga News: डॉ. दिनेश को किया गया सम्मानित
दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: दरभंगा। 27वीं राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में राजकीय डिग्री कॉलेज, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद साह को बाल साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए 'घीसूलाल सेन स्मृति राष्ट्रीय बालवाटिका सृजन सम्मान' से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान पत्र एवं उपाधि पत्र के साथ ही 5100 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग एक सौ बाल साहित्य अनुरागियों ने छह सत्रों में सक्रिय भागीदारी की। मौके पर सीएम साइंस कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. युगेश्वर साह भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.