दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में शिक्षक संघ के गठन को लेकर शुक्रवार को स्थायी शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। शिक्षक संघ की आवश्यकता एवं उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से शिक्षक संघ के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में नवगठित शिक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिनेश प्रसाद साह, उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. खालिद अनवर, सचिव के रूप में डॉ. विश्व दीपक त्रिपाठी, संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. सत्येन्द्र कुमार झा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. अभय सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. शाकिर अहमद, डॉ. पूजा अग्रहरि, डॉ. आदित्यनाथ मिश्र, डॉ. पंकज कुमार चौधरी एवं डॉ. ऋचा कुमारी का चयन किया गया। नवगठित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रधानाच...