Darbhanga News: डॉ. उद्भट ने खोजी एडीएचडी के इलाज की दवा, दी बधाई
दरभंगा, सितम्बर 29 -- Darbhanga News: दरभंगा। दरभंगा के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उद्भट मिश्रा ने चिकित्सा जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका नवीनतम शोध अमेरिका से प्रकाशित होने वाले विख्यात 'ओपन जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स' में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह शोध संपूर्ण विश्व में अपनी तरह का पहला दावा प्रस्तुत करता है, जिसमें बच्चों में होने वाली गंभीर ध्यान अभाव व अतिसक्रियता विकार (एडीएचडी) के इलाज के लिए आयुर्वेद और एलोपैथी के अनूठे मिश्रण का सफल प्रयोग किया गया है। उन्होंने अपने छह महीने के इस पायलट अध्ययन में प्रमाणित किया है कि आयुर्वेदिक औषधि ब्राह्मी और एलोपैथिक दवा पिरासिटाम के संयुक्त उपयोग से बच्चों के ध्यान केंद्रित करने और उनके अतिसक्रिय व्यवहार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.