दरभंगा, अक्टूबर 17 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को डॉ. आरके दास ने विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें डॉ. एसएन झा ने प्रभार सौंपा। डॉ. दास मेडिसिन विभाग में सेवा देने के अलावा श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज, समस्तीपुर में भी आवश्यकता अनुसार अपनी सेवा देते रहेंगे। बता दें कि विशेष कार्य के लिए डॉ. दास को 18 अगस्त से श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्त किया गया है। इधर, सरकार के आदेश के बाद विशेष कार्य पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव रेणु कुमारी की ओर से 15 अक्टूबर को जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया कि नवंबर के बाद डीएमसीएच का मेडिसिन विभाग प्राध्यापक विहीन हो जाएगा। यहां पीजी की 18 सीटों पर नामांकन होता है। प्राध्यापक के अभाव में पीजी की सीटों के नामांकन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता...