दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: दरभंगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के डिप्लोमा इन प्राइमरी एजुकेशन (डीपीई) कार्यक्रम के वैसे विद्यार्थी, जो निर्धारित अवधि में अपना पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर सके हैं, उन्हें लंबित सैद्धांतिक, प्रायोगिक एवं असाइनमेंट संबंधी कार्य पूरा करने के लिए एकमुश्त अवसर प्रदान करने पर विश्वविद्यालय विचार कर रहा है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. शालिनी ने बताया कि इग्नू के विद्यार्थी मूल्यांकन प्रभाग द्वारा जारी पत्र के आलोक में क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा ऐसे सभी विद्यार्थियों से अपील करता है कि वे अपने लंबित पाठ्यक्रम का विवरण देते हुए क्षेत्रीय केंद्र से शीघ्र संपर्क करें तथा अपना आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक विवरण विश्वविद्यालय मुख्यालय को भेजा जा सके। यह अवसर अभी विचाराधीन है।...