दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। जिला परिषद सदस्य अवधेश यादव की अध्यक्षता एवं स्वतंत्र कुमार झा उर्फ सागर नवदिया के संचालन में गुरुवार को जिला परिषद स्थित मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष जिला सदस्यों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। धरने में शामिल सदस्यों ने जिला परिषद में प्रशासनिक अराजकता, विकास योजनाओं की बंद पड़ी प्रक्रिया तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। केवटी के जिप सदस्य धीरेंद्र मिश्र 'शीतल' ने कहा कि गत 23 जून को वित्त अंकेक्षण एवं योजना समिति तथा छह जुलाई को जिला परिषद की सामान्य बैठक संपन्न हुई, लेकिन आज तक बैठक की कार्यवाही पंजी सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराई गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: जिला परिषद की बैठक : बिजली की बदलें तार, हाइयर सेंटर रेफर ...