Darbhanga News: डीएम ने लिया भवन निर्माण का जायजा
दरभंगा, अक्टूबर 15 -- Darbhanga News: दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने बुधवार को हनुमाननगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता रविंद्र कुमार रवि एवं उपस्थित संवेदक को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियंताओं को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। मौके पर सीओ, बीडीओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.