दरभंगा, अक्टूबर 19 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दुर्गा पूजा पर डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारड्डी ने रविवार को जिले के विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। भ्रमण के दौरान उन्होंने मंदिरों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति एवं पूजा-अर्चना से संबंधित गतिविधियों का जायजा लिया। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सक्रियता बनी हुई है। उन्होंने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News...