दरभंगा, जुलाई 14 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के सेमिनार हॉल में लगे चार एयर कंडीशनर के तांबे का तार मंगलवार को एक उचक्के ने दिनदहाड़े काट लिया। नजर पड़ने पर एक कर्मी ने उचक्के को पकड़ने का प्रयास किया। कर्मी को धमकाते हुए उचक्का चारदीवारी लांघकर वहां से फरार हो गया। बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे विभाग के एक कर्मी की नजर तांबे का तार काट रहे उचक्के पर पड़ी। शोर मचाते हुए कर्मी उचक्के को दबोचने पहुंचा। नजदीक जाने पर उचक्के ने कर्मी के पेट में तार को घोंपने की धमकी दी। उचक्के के बुलंद हौसले को देखते हुए कर्मी पीछे हट गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचे। तब तक उचक्का वहां से फरार हो चुका था। बता दें कि इससे पूर्व परीक्षा भवन से उचक्के लगभग एक दर्जन एयर कंडीशनर का ता...