Darbhanga News: डीएमसीएच से लापता बुजुर्ग का शव रानीपुर से बरामद
दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित एक निजी विद्यालय के पास गुरुवार सुबह खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के आमी गांव निवासी स्व. रघुनी सदाय के पुत्र राम प्रसाद सदाय (80) के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि एक दिन पहले उन्होंने उसी वृद्ध को गांव में घूमते हुए देखा था। पूछताछ करने पर वह केवल 'आमी' बता रहे थे। संदेह होने पर कुछ लोगों ने उनकी तस्वीर अपने मोबाइल में सुरक्षित रख ली थी। शव मिलने के बाद स्थानीय चौकीदार ने वह तस्वीर आमी गांव के चौकीदार को भेजी, जिसके आधार पर मृतक की पहचान राम प्रसाद सदाय के रूप में हुई। बता दें कि वृद्ध को इलाज के लिए परिजनों ने डीएमसीएच में भर्ती कराया था। मेडिसिन विभाग में उनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.