दरभंगा, अगस्त 13 -- Darbhanga News: दरभंगा। डीएमसीएच रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक गुरुवार की आयुक्त सह अध्यक्ष हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के सभागार में होगी। बैठक में डीएमसीएच में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सभी विभागों को जल्द से जल्द चालू करने की दिशा में बैठक में मंथन किया जाएगा। सरकार सभी विभागों में मरीजों को पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने को गंभीर है। बैठक में विभिन्न ओटी, आईसीयू आदि को जल्द चालू कराने के लिए गहन मंथन होगा। यह भी पढ़ें- आयुष अस्पतालों में दवा की न होने पाए कमी: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...