Darbhanga News: डीएमसीएच में मरीज की मौत पर हंगामा
दरभंगा, सितम्बर 14 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में इलाज के दौरान फुलिया देवी नामक मरीज की मौत होने पर परिजनों ने करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया। वे इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। परिजन शव को ले जाने से इनकार कर रहे थे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए बेंता थाने की पुलिस को सूचना दी गई। करीब एक दर्जन अस्पताल के सुरक्षा कर्मी भी वहां पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बावजूद परिजन शव ले जाने से इनकार कर कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया जा सका। इसके बाद मॉर्चुरी वैन पर शव को वहां से रवाना किया गया। मेडिसिन विभाग प्रशासन की ओर से इलाज में लापरवाही के आरोप को निराधार बताया गया। बताया गया कि मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.