Darbhanga News: डीएमसीएच में बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी ओटी की शुरुआत छह से
दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में इलाज के लिए पहुंचने वाले जले मरीजों को अब जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में ऑपरेशन थिएटर की जल्द शुरुआत हो जाएगी। ओटी में इलाज के लिए सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दिए गए है। ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत छह अगस्त से करने की तिथि निर्धारित की गई है। आवश्यकता पड़ी तो तिथि को एक-दो दिन आगे बढ़ाया जा सकता। ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत हो जाने के बाद केवल दरभंगा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों के मरीजों को भी काफी लाभ पहुंचेगा। बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में तीन प्लास्टिक सर्जन तैनात किये गए हैं। यह भी पढ़ें- एम्स : इग्नू क्षेत्रीय केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विशेष पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू ओटी की शुरुआत होने पर बर्न के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.