दरभंगा, अक्टूबर 15 -- डीएमसीएच में जल्द शुरू होगी पीडियाट्रिक सर्जरी Darbhanga News: दरभंगा। जन्मजात कई जटिल परेशानियों से ग्रसित नवजात शिशुओं के परिजनों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर बिहार के सबसे बड़े संस्थान डीएमसीएच में ऐसे नवजात शिशुओं के इलाज के लिए पीडियाट्रिक सर्जरी जल्द शुरू होने वाली है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के न्यूनोटोलॉजी में पीडियाट्रिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएमसीएच में ये सुविधा मिलने के बाद परिजनों को शिशुओं के इलाज के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा पीडियाट्रिक सर्जरी की शुरुआत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने नवजात की सर्जरी का जिम्मा डीएमसीएच में तैनात प्लास्टिक सर्जन डॉ. असजत करीम बख्तियार को सौंपा है। जल्द से जल्द पीडियाट्...