Darbhanga News: डीएमसीएच परिसर जलमग्न, मरीज व चिकित्सक परेशान
दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। शुक्रवार की दोपहर करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से उत्तर बिहार का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान जलमग्न हो गया। गुरुवार की देर रात हुई बारिश से कई विभागीय परिसर में पहले से ही जलजमाव था। इसके बाद दिन में बारिश होने से चिकित्सक और मरीजों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन परिसर में देर शाम तक जलभराव है। दमकल की मदद से पानी निकालने का प्रयास हो रहा है। अस्पताल के शिशु रोग विभाग, गायनी विभाग, पुराना ओपीडी परिसर आदि भी काफी पानी जमा है। मेडिसिन विभाग परिसर तो झील में तब्दील हो गया है। सर्जरी भवन तक जाने वाली सड़क से गुजरने में मरीजों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.