Darbhanga News: डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में सुन्न करने की दवा नदारद
दरभंगा, अगस्त 11 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सर्जरी और ऑर्थोपेडिक विभाग के इमरजेंसी में पिछले कई दिनों से जायलोकेन उपलब्ध नहीं है। इस वजह से मरीज के परिजनों को निजी दुकानों से इसे खरीदना पड़ता है। जायलोकेन लोकल एनेस्थीसिया होता है। दुर्घटना में जख्मी मरीजों के अलावा अन्य कटे-फटे अंगों में स्टिच देने से पहले लोकल एनेस्थीसिया की मदद से उस जगह की सुन्न किया जाता है। इस तरह के मरीजों के आने पर उनके परिजनों को लोकल एनेस्थीसिया खरीदने निजी दुकान की ओर जाना पड़ता है। बताया जाता है कि बाजार में ये करीब 40 रुपए में मिलता है। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन की ओर से उसे भी तक उपलब्ध नहीं करायागया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.