दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में सोमवार को दोनों उपाधीक्षकों ने अलग-अलग विभागों का गहन निरीक्षण किया। उपाधीक्षक प्रथम डॉ. सुरेंद्र कुमार के औचक निरीक्षण में ओल्ड ओपीडी के पीएसएम (प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन) विभाग से एक डॉक्टर गायब मिले। उपाधीक्षक द्वितीय डॉ. अमित कुमार के निरीक्षण में शिशु रोग विभाग के वार्ड से एक नर्स और एक वार्ड ब्वॉय अनुपस्थित थे। बताया जाता है कि दिन के करीब 11 बजे उपाधीक्षक प्रयम ओल्ड ओपीडी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में संचालित रजिस्ट्रेशन पर्ची और दवा वितरण कांउटर का जायजा लिया। यहां व्यवस्था सुचारू तौर पर संचालित थी। कतारबद्ध मरीज और स्वजन पांच रुपये की पर्ची कटा रहे थे। साथ ही चिकित्सक से मिले परामर्श के मुताबिक दवा वितरित हो रही थी.

नर्स और वार्ड ब्वॉय अनुपस्थिति ...