Darbhanga News: डीएमसीएच : फिल्म के अभाव में एक्सरे मशीन ठप
दरभंगा, जुलाई 14 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सर्जिकल भवन स्थित इमरजेंसी विभाग में सोमवार को मरीजों को एक्सरे जांच की सुविधा नहीं मिली। एक्सरे के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। जांच बंद रहने का हवाला देते हुए मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग जाने को कहा गया। बताया जाता है कि काफी संख्या में मरीज वहां पहुंचे भी। हालांकि वहां पहले मरीजों की लंबी कतार देख अधिकतर मरीज वहां से भी बैरंग लौट गए। सूत्रों के अनुसार रविवार की देर रात इमरजेंसी विभाग के एक्सरे यूनिट में फिल्म समाप्त हो गई थी। बताया जाता है कि आठ-10, 14-17 और 10-12 साइज की फिल्म समाप्त हो जाने से जांच ठप हो गई। फिल्म की किल्लत की जानकारी शनिवार को ही अस्पताल प्रशासन को दी गई थी। इस यूनिट में रोज करीब 150 मरीजों का एक्सरे किया जाता है। उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.