Darbhanga News: डीएमसीएच: कैंसर व थायरॉइड सहित 14 प्रकार की जांच ठप
दरभंगा, जुलाई 17 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में प्रोस्ट्रेट कैंसर, यूटेरस कैंसर, थायरॉयड, विटामिन डी थrees सहित 14 जरूरी जांच की सुविधा काफी दिनों से मरीजों को नहीं मिल रही है। जांच नहीं होने से मरीजों में हाहाकार मचा हुआ है। इन महत्वपूर्ण पैथोलॉजिकल जांच के लिए अधिकतर मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है। जांच में काफी राशि खर्च होने से गरीब मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना दर्जनों मरीजों को जांच के बिना ही क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग से लौटना पड़ रहा है।
महामारी की स्थिति क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग में महत्वपूर्ण जांच के लिए हार्मोनल एनालाइजर मशीन की खरीदारी वर्ष 2018 में की गई थी। काफी पुरानी हो जाने के कारण मशीन करीब एक महीने से ठप पड़ी है। विभाग की ओर से अधीक्षक को कई पत्र लिखकर नई मशीन उपलब्ध कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.