दरभंगा, जुलाई 8 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर संवाददाता। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित होने वाले डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन प्रारंभ करने तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि संबंधित डिग्री कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं आधारभूत तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण की जाएं। उन्होनें सभी कॉलेजों में उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा जहां भी कमी है, उसे प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बस स्टैंड का जल्द करें निर्माण बै...