दरभंगा, अक्टूबर 17 -- Darbhanga News: दरभंगा। हिंदुस्तान डांडिया नाइट में जेन जी का उत्साह परवान पर था। डीजे पर थिरकती युवाओं की टोली ने माहौल में नई ऊर्जा का संचार किया। शाम होते ही शहर के सभी रास्ते हिंदुस्तान डांडिया के आयोजन स्थल की ओर मुड़ गए थे। रात चढ़ने के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से लोगों का जोश बढ़ता गया। खुले मंच पर आयोजित डांडिया नाइट में कलाकार विजया (ज्योति रस्तोगी) व डीजे आर्ची उर्फ अर्चना सेठ के प्रस्तुतिकरण का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद डांडिया का उत्सव शुरू हो गया। अलग- अलग समूहों में रंग-बिरंगें परिधानों में सजी युवतियां, महिलाएं और बच्चे डांडिया संग गरबा नृत्य की मस्ती में डूब गई। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: डांडिया नृत्य पर जमकर झूमे शहरवासी पूरा कार्यक्रम स्थल डांडिया उत्सव में सराबोर ...