Darbhanga News: ठाकुर अनुकूलचंद्र के जन्म महोत्सव की तैयारी
दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: दरभंगा। श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 139वां जन्म महामहोत्सव 13 दिसंबर को बिरौल के खोड़ागाछी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। सत्संगियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सत्संग विहार, दरभंगा की ओर से 14वें वार्षिकोत्सव के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है। सत्संगी डॉ. शिव किशोर राय ने कहा कि श्री श्री ठाकुर के चिंतन का मूल सार ही गृहस्थी जीवन में रहते हुए भी परम पिता परमेश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा व आस्था रखना है। मौके पर सत्संगी दीप नारायण सिंह चंद्रशेखर आजाद, तारकेश्वर प्रसाद, राम इकबाल भगत, राजीव कुमार सिंह, शशि रंजन सिंह, उगन प्रसाद सिंह, राम अयोध्या सिंह, कुंदन कुमार, बलराम दास आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.