दरभंगा, जुलाई 8 -- Darbhanga News: बिरौल, एक संवाददाता। सिमरिया से गंगा स्नान कर लौट रही अकबरपुर बेंक गांव निवासी 46 वर्षीया राजकुमारी देवी की मौत बुधवार को समस्तीपुर जिले के पिपरा चौक पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार राजकुमारी देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ मंगलवार को टेंपो से सिमरिया गंगा स्नान के लिए गई थी। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को सभी लोग घर लौट रहे थे।

हादसे की जानकारी दिन के करीब 11 बजे पिपरा चौक पर नाश्ते के लिए सभी टेंपो से उतरे थे। नाश्ता करने के बाद लौटने पर जब राजकुमारी देवी टेंपो पर बैठने लगीं, तभी पीछे खड़ा ट्रैक्टर ढुलक गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। ...