दरभंगा, अगस्त 8 -- Darbhanga News: दरभंगा। दरभंगा-सकरी रेलखंड पर तारसराय स्टेशन के पास 34 नंबर गेट के पास ट्रेन से कटकर एक नवविवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतका भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया माली टोल निवासी राजा मंडल की पुत्री रजनी देवी (20) बताई जाती है। शव के पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि रजनी कुछ दिनों पहले मायके आई थी। संभवत: रेलवे लाइन पार करने के दौरान वो ट्रेन की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि तीन महीनेपहले उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी सहित तीन लोगों की मौत उसके पिता देहरादून में काम करते हैं। बेटी की मौत की खबर सुनकर वो दरभंगा क...