दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: दरभंगा। दरभंगा-सकरी रेलखंड पर दरभंगा जंक्शन और काकरघाटी रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के कारण स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 25 मिनट तक काकरघाटी स्टेशन पर रुकी रही।जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के चालक ने रेलवे कंट्रोल को ट्रैक पर युवक के कटने की सूचना दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ कमांडर पोखराज मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग के कर्मियों ने ट्रैक से शव को हटाया। घटनास्थल होम सिग्नल से बाहर होने के कारण विश्वविद्यालय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। हालांकि, उसके ...