Darbhanga News: ट्रक खलासी पर चाकू से वार कर छीने 50 हजार रुपये
दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी के पास विवाद होने पर टोटो चालक ने ट्रक के खलासी के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। घायल खलासी को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। उसकी पहचान पटना जिले के मनेर बदन टोला निवासी कमलेश राय के पुत्र दारोगा राय (19) के रूप में की गई है। घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर पहुंचे विकास कुमार ने बताया कि वे लोग ट्रक पर बालू लादकर एकमी आए थे। ट्रक अनलोड करने के बाद वे लोग लौट रहे थे। तीन ट्रक आगे बढ़ गए थे। एक ट्रक पीछे रह गया था। इस ट्रक के सामने अचानक एक टोटो आ गया। चालक के ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रक टोटो से सट गया। इससे आक्रोशित टोटो चालक हंगामा करने लगा। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उसने खलासी दारोगा राय के पेट पर चाकू से वार कर दिया। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.