Darbhanga News: ट्रक की ठोकर से ट्रैक्टर सवार की मौत
दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। मधुबनी जिले के घोघडीहा थाना क्षेत्र के जयपट्टी के पास धाना गाछी में गुरुवार को ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जयपट्टी निवासी रमन प्रसाद यादव का पुत्र नीतीश कुमार (22) बताया जाता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चाचा ललन प्रसाद यादव ने बताया कि नीतीश अपना ट्रैक्टर चलाते हुए खेत जोतने जा रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर धाना गाछी में पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जयपट्टी में ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.