दरभंगा, नवम्बर 5 -- Darbhanga News: दरभंगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस के अंतर्गत स्टार्टअप के लिए टैक्स एवं अकाउंटिंग का व्यावहारिक ज्ञान विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता शम्स अखरुज्जमा ने बिजनेस करने के मुख्य बिंदुओं यथा निवेश, मुनाफा, सेवा प्रदाता, उत्पाद की बिक्री, जीएसटी, इनकम टैक्स, आइटीआर फाइल करने, रेगुलर स्कीम में जीएसटी, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निवेश आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संतन कुमार राम ने उद्यमिता की मूल भावना, उद्यमिता से जुड़े रहने एवं इस क्षेत्र में काम करते हुए उद्यमिता को आगे बढ़ाने, सफल एवं असफल उद्यमी की विशेषता का उल्लेख किया। इससे पूर्व स्वागत करते हुए सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आकाश अवस्थी ने स्टार्टअप के लिए अकाउंट मैनेज करना, ब...