दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: दरभंगा। रुहेलागंज, कादिराबाद स्थित ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लगभग 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पैनल अधिवक्ता मांडवी कुमारी ने बच्चों को बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल श्रम निषेध कानून और किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी दी। साथ ही असुरक्षित परिस्थितियों में चुप न रहने और विश्वसनीय व्यक्तियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। विद्यालय प्रबंधन ने सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त बचपन सुनिश्चित करने में ऐसे कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित कानूनों की दी जानकारी यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सुरक्षित बचपन अभियान के ...