Darbhanga News: जेसीबी से खोदे पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांचवीं के छात्र की मौत
दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के मधुबन में गुरुवार की सुबह जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के बनडिहुली निवासी गौरी शंकर मंडल के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। वह बचपन से अपने ननिहाल मधुबन में रहता था। बताया जाता कि आदर्श गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अपने नाना-नानी के साथ मधुबन वार्ड 11 स्थित खेत गया था। खेत में नाना-नानी काम करने लगे, जबकि आदर्श पास में खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में गिर गया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जयपट्टी में ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत कुछ देर बाद जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.