Darbhanga News: जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। सोनकी थाना क्षेत्र के नरवन्ना में जीसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। कई घंटों की तलाश के बाद उसका शव गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान अशोक चौपाल के पुत्र ऋतिक कुमार (07) के रूप में की गई है। पुलिस ने शनिवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि ऋतिक अपने दोस्त के साथ शुक्रवार को खेलने गया था। इसी दौरान पांव फिसलने से वह जीसीबी से खोदे गए गड्ढे में गिर गया। पानी भरे गड्ढे में गिरने की सूचना उसके दोस्त ने आकर दी। इसके बाद ऋतिक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद देर रात उसका शव गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। उसकी मौत से परिजनों के बीच मातम छा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.